उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि को गेंहू की पकी फसल पर आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रेवाड़ी रामपुर गांव में धर्मेंद्र यादव निवासी अहिरनखेड़ा के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। लाइन का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। आग लगने के समय ग्रामीण सोए हुए थे। काफी देर बाद जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत कै बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए आद्योगिक क्षेत्र सौंरा से पुलिस ने पानी का भरा टैंकर मंगवाया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तेज हवाओं के चलते आग बढ़ती चली गई। गनीमत यह रही कि जिस तरफ आग बढ़ रही थी उस तरफ हार्वैस्टर से फसल कट चुकी थी। फिर भी लगभग 15 बीघे कटी फसल का भूसा जल गया। आग लगने से किसान धर्मेंद्र यादव की 3 बीघा, कृपाल यादव की 2 बीघा पकी गेंहू की फसल जल गयी। आग बुझने के बाद अग्निशमन केंद्र बिंदकी की गाड़ी पहुंची। रात में ही सौंरा उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

