G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव मैं बीती रात अचानक तूफान आ गया। जिससे घर की छत पर सो रही महिला खुद को बचाने की प्रयास में नीचे भागी और वह गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी राम विशाल की 65 वर्षीय पत्नी विद्या देवी बीती रात अपने घर की छत पर सो रही थी।

तभी अचानक आये तूफान से खुद को बचाने के प्रयास में नीचे भागी और गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो सुबह उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चोट गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share