उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सुवाही बाग गांव में पत्नी को मारपीट कर पति ने जहर खाकर आत्महत्या का करने का किया प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुवाही बाग गांव निवासी विजय लाल के 35 वर्षीय पुत्र सोने लाल ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को मारपीट दिया। जिसके चलते वह बिना बताए थाना क्षेत्र के बरुवा हार गाँव अपनें मायके चली गई तो पति सोने लाल ने खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही पति द्वारा ज़हर खाने की सूचना पत्नी उर्मिला देवी को हुई तो वह भी जिला।अस्पताल पहुंची और बातचीत में बताया की हमारे पांच पुत्र हैं जिसमे 10 वर्षीय शिवम, 8 वर्षीय शुभम, 6 वर्षीय सत्यम, 4 वर्षीय आयुष, और 2 वर्षीय शिवा है। वह मजदूरी कर सभी का भरण पोषण कर करती है। उसके बाद भी आए दिन उसका पति मारपीट करता है बीती रात भी उसके पति।ने मारा पीटा जिसस के चलते वह मायके चली गई थी। उसके बाद पति द्वारा जहरीला खाने की जानकारी होने पर वह अस्पताल आई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share