उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में लड़ रहे साँडों की टक्कर से दिवार युवक के ऊपर गिर गई। जिससे युवक दबकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को।हुई तो तुरन्त उसको इलाह के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी इस्तियाक अहमद का 22 वर्षीय पुत्र महताब अहमद फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के सूपा गांव अपनी बहन के घर आया था।
जब वह बहन के घर में बैठा था तभी बाहर दो साँड़ लड़ते हुए दिवार।से टकरा गए। जिससे दिवार गिर गई और दिवार के पीछे बैठा महताब अहमद घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
