उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर गोपालगंज में अचानक ई-रिक्से के सामने आए बाइक सवार आ गया। उसको बचाने के प्रयास में रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्सा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चौडगरा निवासी राम भजन का 55 वर्षीय पुत्र राजू जो ई-रिक्शा चालक है। बीती रात ई-रिक्से पर सवार होकर थाना क्षेत्र के गोपालगंज आया था।
तभी नेशनल हाईवे 2 पर अचानक रिक्से के सामने बाइक सवार आ गया उसको बचाने के प्रयास में रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे रिक्सा चालक राजू दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पाहुँचाय गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते हैं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
