G-FG6935EM07

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहा खेड़ा गांव में आज सुबह किशोर अपने घर की छत पर पढ़ाई कर रहा था। तभी बंदरों का झुंड आ गया छात्र खुद को बचाने के प्रयास में छत से नीचे भागा तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरहा खेड़ा गांव निवासी नरेश का 12 वर्षीय पुत्र अंश आज अपने घर की छत पर बैठा पढ़ाई कर रहा था। तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया और वह खुद को बंदरों से बचाने के प्रयास में नीचे भागा तभी छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share