G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफ़रगंज थाना क्षेत्र के कस्बे के गोस्वामी टोला मे युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी परिजनो को हुई तो घर मे कोहराम मच गया सभी रोते बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोस्वामी टोला निवासी जगदीश गोस्वामी के 24 वर्षीय पुत्र बादल गोस्वामी ने घर के कमरे जंगले से संदिग्ध अवस्था मे गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक तीन भइयो मे सबसे छोटा था। इसके पूर्व भी यह आत्महत्या करने का प्रयास कर चूका था। परिजनों के अनुसार घर पर कोई नहीं था यह शराब के नशे मे घर मे जाकर फांसी के फंदे मे झूल गया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share