उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा में स्थित कोल्ड स्टोर में काम करने वाले युवक का संदिग्ध अवस्था फांसी के फन्दे।से शव लटका मिलने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के थाना इन्द्रगढ गांव शाहनगर निवासी सन्तोष कुमार शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र गौरव शर्मा जो जहानबाद कस्बा स्थित कोल्ड स्टोर में नौकरी करता था। बुधवार की सुबह उसका संदिग्ध अवस्था में शव लटका देख हडकम मच गया। तभी सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में विच्छेदन ग्रह भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में आये परिजन व कोल्ड स्टोर कर्मचारियों ने गौरव द्वारा आत्म हत्या किये जाने का कारण बताने में असमर्थ रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही इस बात की पुष्टी हो पायेगी कि युवक ने आत्म हत्या की है या फिर हत्या।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share