G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर माया राम का पुरवा मजरे पुराइन गाँव के समीप जेसीबी की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के मायाराम का पुरवा मजरे पुरइन निवासी अरविन्द सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह किसी से मिलने जा रहा था। तभी पुरइन पानी टंकी के पास जेसीबी की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share