G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर परदेसी ढाबा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार रोड पार कर रहे बृद्ध को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इकारी गाँव निवासी स्व. हनुमान का 60 वर्षीय पुत्र मोती लाल थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित परदेशी ढाबे के समीप वाहन से उतरकर रोड पार करने लगा तभी तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे मोतीलाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र हरिपाल ने बताया कि पिताजी बाराबंकी जनपद सत्संग में गए थे। वहां से वापस जब घर लौटे तो परदेसी ढाबा के पास वाहन से उतरकर रोड पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया जिसे पिताजी घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share