उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर क्राइम पुलिस द्वारा ऑनलाइन माध्यम से साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 01 लाख 53 हजार 9 सौ 50 रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातें में वापस कराई गई। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि उनके क्रेडिट कार्ड खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया। आवेदक अग्नि कुमार चौहान पुत्र अशोक कुमार चौहान निवासी श्यामनगर थाना राधानगर द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनके स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट के नाम पर उनसे कुल 299999 रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर सम्बन्धित बैंक से संवाद कर ट्रांसफर धनराशि में से 75000रू0 को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर धनराशि (75000 रूपये) आवेदक के बैंक खाते में सकुशल पुनः वापस करा दी गई। वही आवेदिका शालिनी पुत्री रामलाल निवासी बवाँरा थाना गाजीपुर द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि सामुहिक विवाह के नाम पर लालच देकर उनसे कुल 62500 रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया।
साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर सम्बन्धित बैंक से संवाद कर ट्रांसफर धनराशि को विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि (62500 रूपये) आवेदिका के बैंक खाते में सकुशल पुनः वापस करा दी गई। और आवेदक प्रतिभा सिंह पत्नी अर्जुन प्रसाद निवासी सुजानपुर थाना ललौली द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनके ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर उनसे कुल 16450 रूपये की धनराशि आनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुये साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर सम्बन्धित बैंक व शॉपिंग मर्चेन्ट से संवाद कर ट्रांसफर धनराशि में से 16450रू0 के सामान को होल्ड कराते हुये विधिक अनुक्रम कर सम्पूर्ण धनराशि (16450 रूपये) आवेदिका के बैंक खाते में सकुशल पुनः वापस करा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
