G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेल खेड़ा गांव के समीप बाइक सवार ने शौचक्रिया करने जा रहे युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया हादशे कि जानकारी साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रांत के बिलासपुर जनपद की कोतवाली क्षेत्र के मल्हार गांव निवासी मराखन साहू का 40 वर्षीय पुत्र शिव कुमार साहु अपने गांव निवासियों के साथ फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेल खेडा गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में काम करता है। आज सुबह वह भट्टे के समीप रोड पार कर शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। हादशे कि जानकारी साथियों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share