G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दाकस्बे के समीप पैदल जा रहे राहगीर को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इकारी गांव निवासी स्वर्गीय हनुमान का 60 वर्षीय पुत्र मित्तल किसी काम से पैदल बिलन्दा कस्बे आया था। तभी नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मित्तल रोड पर गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share