G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव निवासी लल्लू का 21 वर्षीय पुत्र विनय घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से लिए निकला था।

जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चलाज विनय घायल हो गया परिजन तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share