उतार प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पनही गांव के समीप पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रारी गांव निवासी विजय बहादुर की 58 वर्षीय पत्नी बुधिया देवी अपने 28 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रही थी।

जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के पनही गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी बुधिया देवी गिर कर घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share