G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव के चौराहे पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गाँव निवासी राज बहादुर का 28 वर्षीय पुत्र संजीत जो खागा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी की पद पर तैनात है।

आज वह ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहा था जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर चौराहे के पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share