G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कुंभीपुर इरादतपुर गाँव के समीप बीती देर रात शादी समारोह में सामिल होने के लिए घर से निकले युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुंभीपुर इरादतपुर गांव निवासी अनूप सिंह 35 वर्षीय का पुत्र आशीष कुमार घर से शादी समारोह के लिए कहकर निकला और गांव के समीप निकली रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share