उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐझी में शनिवार की सुबह सीढ़ियों से उतरते समय कढ़ाई में पक रही सब्जी में गिरकर ढाई वर्षीय मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।।जानकारी के अनुसार ऐझी गांव निवासी संजय का पुत्र अंश शनिवार की सुबह सीढ़ियों से उतर रहा था। वहीं पास में कढ़ाई में सब्जी पक रही थी। तभी अचानक पैर फिसल जाने से कढ़ाई में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजन तत्काल असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share