उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बे में ट्रैक्टर में काम कर रहे दो मिस्त्रियों को दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया।जिससे दोनों मिस्त्री घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक ही हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमचन्दपुर सांडा गाँव निवासी शुभान का 50 वर्षीय पुत्र जुल्फिकार व थाना क्षेत्र बिलन्दा कस्बा निवासी स्व. सरजू प्रसाद मौर्या का 55 वर्षीय पुत्र प्रेम चन्द मौर्या दो ट्रैक्टर के मिस्त्री है।
बीती रात दोनो मिस्त्री थ्रेसर लगे ट्रैक्टर में काम कर रहे थे। तभी आए दूसरे ट्रैक्टर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर में काम कर रहे दोनो मिस्त्री घायल हो गए। तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जुल्फिकार की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर प्रेम चन्द को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
