उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुधवां गांव की मोड पर अनियंत्रित थ्री व्हीलर डिवाइडर से टकराकर गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अम्बापुर गांव निवासी होरीलाल का 30 वर्षीय पुत्र रोहित जो थ्री व्हीलर चालक है आज वह अपना थ्री व्हीलर लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र लोधीगंज सब्जी मंडी आया था।

जब सब्जी लोडकर वह वापस अम्बापुर जा रहा था तभी थरियांव थाना क्षेत्र के रेशनल हाइवे 2 पर सुधवां गांव की मोड पर पहुंचा तभी उसका थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट लाल बाबू ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By