उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 में थरियांव मोड पर चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल।अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी राम सिंह अपनी 50 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर थरियांव मोड पर पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी रन्नो देवी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share