G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा ब्लाक के समीप अचानक बाइक के सामने आए चार पहिया वाहन से खुदको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पाहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आसोतरा थाना क्षेत्र के छीतमपुर गांव निवासी धनराज अपनी 62 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए था।

जब उसकी बाइक हसवा ब्लॉक के सामने पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने चार पहिया वाहन आ गया। उससे खुद को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हसवा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शुभम सिंह व पायलट वीरेन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share