उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर क्षेत्र के सौं गांव में युवक ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौं गांव निवासी पुत्तन यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रयान्शु यादव ने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवाक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही साथ आये प्रयान्शु के भाई पंकज यादव ने बताया यह कल निमंत्रण में गया था वहाँ से आने के बाद बहकी-बहकी बाते कर रहा था और आज इसने ज़हर खा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share