उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्सा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग निवासी कल्लू का 32 वर्षीय पुत्र जय राम जो ई-रिक्सा चलाकर अपने परिवार का भरणपोषण करता है। वह अपना रिक्सा लेकर असोथर थाना क्षेत्र के।कुशुम्भी गाँव गया था।
तभी वहॉँ उसका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्सा चालक जय राम गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने वाहन से घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
