G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मैके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी देशराज पटेल का 25 वर्षीय पुत्र हर्ष पटेल उर्फ आशु किसी काम से रेलवे लाइन पर गया था।

तभी रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share