उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों युद्ध वीरांगनाओं/ आश्रितों को सूचित किया जाता है कि 02 मई को समय अपरान्ह 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होना निर्धारित है। उपरोक्त के संदर्भ में सभी नामित जिला सैनिक बन्धु सदस्यों से अपील की जाती है कि अपने-अपने ब्लाकों के पूर्व सैनिकों एवं उनकी दिवंगत सैनिक की पत्नियों को नीचे दिये गये विवरण के अनुसार जिन भूतपूर्व सैनिकों/ दिवंगत सैनिकों की जो भी समस्या है. अपना प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर 01 मई 2025 तक इस कार्यालय में जमा कर दें तथा वियना 02 मई 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष इस कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र के साथ स्वयं दिनांयत कर निस्तारण कराये जाने हेतु प्रस्तुत करें। तथा न्यायालय में लम्बित शिकायतों को उक्त बैठक में प्रस्तुत न किया जाय ।

उक्त बैठक के एजेन्डा बिन्दु निग्नवत् हैः- 1. भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या, 2. पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, 3. बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, 4. पेंशन सम्बन्धी समस्या, 5. शिक्षा सम्बन्धी समस्या, 6. चिकित्सा सम्बन्धी समस्या, 7. आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या, 8. सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share