G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र शिवम ई-रिक्से पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बे गया था। जब रिक्सा कस्बे में पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्शे पर सवार शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएवहसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share