G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीयो ने उसको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो सीएचसी में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार व पायलट शिवकुमार के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार ने बताया की खागा कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह घायल हो गया था। स्थानीय ने हरदो सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल से उसका नाम पता जानने की कोशिस की गई मगर बताने में असमर्थ रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share