उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के हथगाम थाना क्षेत्र के रगेहरा मजरे रायपुर गाँव में बीती रात घर की छत पर सोते समय नीचे गिरकर अधेड की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रगेहरा मजरे रायपुर निवासी भिक्खू का 58 वर्षीय पुत्र शिवसिंह खाना के बाद सोने के लिए छत पर चला गया। सोते समय अचानक रात लगभग 11ः30 बजे नीचे गिर पडा जिससे उसी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद जहां मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भजे रामु सिंह ने घटना के बाबत जानकारी दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share