G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे के सानी गढ़वा मोहल्ले में स्थित बजाज एजेंसी के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के कुँवरपुर गाँव निवासी राजेन्द्र पाण्डये के 26 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत पाण्डे अपनी 25 वर्षीय पत्नी शालनी देवी को बाइक पर सावर कर स्व. दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय कोड जहानाबाद बीए की परीक्षा दिलाने गया था।

जब उसकी बाइक बजाज एजेंसी के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने चंद्रकांत को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए शालनी देवी की चोट गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स की ईएमटी रमन व पायलेट कुलदीप कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share