उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बरहरा गाँव में संदिग्ध अवस्था में युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बरहरा गांव निवासी धरमराज विश्वकर्मा का 28 वर्षीय पुत्र राजेश विश्वकर्मा ने संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक द्वारा आत्म हत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share