G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के हरिजनपुर व भिखनीपुर गाँव के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर आटो पलट जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी रमेश निषाद का 21 वर्षीय पुत्र शिवकेस आटो लेकर सवारी लेने जा रहा था। तभी हरिजनपुर व भिखनीपुर के बीच अनियंत्रित होकर पलट जाने से घटना स्थल पर ही शिवकेस की मौत हो गयी। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share