उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा गांव निवासी जग्गू का 55 वर्षीय पुत्र जयराम बाइक पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र किसी काम से आया था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे जय राम घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी धर्मेंद्र कुमार व पायलेट नवनीत के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share