G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव के समीप ई-रिक्से की टक्कर से बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में किशनपुर रोड पर स्थित मोहल्ला निवासी बद्री प्रसाद चौरसिया की 45 वर्षीय पत्नी सीमा चौरसिया अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से हथगांम थाना क्षेत्र गई थी।

जब वह थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्से ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार सीमा देवी गिरकर घायल हो गई। घायल।अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share