उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ लाख नगदी व जेवरात लेकर किशोरी प्रेमी संग फरार हो गई। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से किया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने जमीन बेची थी। जमीन के बेचें गए रुपए घर में रखे थे। बीते बुधवार को उनकी 16 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए पड़ोसी युवक के बहकावे में आकर फरार हो गई। फरार किशोरी अपने साथ घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी व जेवरात भी अपने साथ ले गई। परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद किशोरी की बड़ी बहन की शादी होनी है। शादी से पहले पड़ोसी युवक रजोली निषाद व उसका भाई किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद किशोरी का पता नहीं चला। उस दौरान परिजनों को ग्रामीणों से पता चला की किशोरी को पडोसी युवक रजोली अपने साथ ले गया है। गुरुवार की सुबह परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By