G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र निवासी एक ट्रक चालक ट्रक लेकर बाँदा जनपद गया था। जब वह मटौंन थाना क्षेत्र पहुंचा तभी दूसरी ट्रक से उसकी ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया हादशे की सूचना उसके परिजन को हुई तो उसे जिला अस्पताल लेकर आये जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर सरांय साबा गाँव निवासी राम किशुन का 32 वर्षीय पुत्र सर्वेश जो ट्रक चालक है वह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण था। आज ट्रक लेकर बाँदा जनपद गया था जब वह मटौंन थाना क्षेत्र में पहुंचा तभी दूसरी ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें सर्वेश गम्भीर रूप से घायल हो गया, घटना की जानकारी होने पर तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उसको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाकर हादशे की सूचना उसके परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसको वहाँ से रेफर करा फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share