उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा भोगलपुर गाँव के समीप पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर गाँव निवासी बनवारी का 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप व गाँव निवासी स्व. छेददु का 45 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर खागा कोतवाली क्षेत्र गए थे।

जब इनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र उमरा भोगलपुर के समीप पहुंची तभी रोड से निकली पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मंजेश कुमार व पायलट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share