उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया गांव के समीप रोड पार कर रही मासूम बच्ची को बाइक सवर ने टक्कर मार दिया। जिससे मासूम रोड पर गिरकर घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पलनहा गांव निवासी जयराम की 5 वर्षीय पुत्री रांची देवी हडिया गांव के समीप रोड पार कर रही थी।

तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया जिससे रांची रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share