उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मानू के पुरवा गांव के समीप बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसजो इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अकोडिया गांव निवासी राज प्रताप का 58 वर्षीय पुत्र छोटेलाल साइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी साइकिल कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मानू के पूरवा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक सवार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार छोटेलाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार व पायलट शिवकुमार के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share