उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरांय महमूदपुर गांव में पैदल घर जा रहे युवक को गांव निवासी बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सरांय महमूदपुर गांव निवासी राम कुमार का 45 वर्षीय विजय कुमार बीती रात पैदल अपने घर जा रहा था।
तभी गांव निवासी बाइक सवार्न उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे विजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
