उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमराहटा गांव में बिजली के खम्बे में बंधे सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमराहटा गाँव निवासी स्व. इंद्रजीत सिंह की 60 वर्षीय पत्नी रानी देवी घर के पास लगे बिजली के खम्बे समीप किसी काम से गई थी। तभी खम्बे में बांधे सपोर्ट तार को उसने छू लिया तार में बिजली का दौड़ रहा था वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वहीं साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
