G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में ट्रैक्टर खड़ा करते समय ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गाँव निवासी छोटेलाल का 29 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार अपने दरवाजे अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रहा था।

तभी पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर चालक धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share