उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर चौराहे पर आगे चल रहे बाइक सवार को पीछे चल रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे आगे चल रहा बाइक सवार गिर कर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी मेवा लाल का 40 वर्षीय पुत्र विनोद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के हैबतपुर चौराहे पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार से आये दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे विनोद रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial