उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मड़वा सलेमपुर गांव में बाइक चलाना सीख रही किशोरीयो की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों किशोरियां घायल हो गईं। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दूसरी को रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मड़वा सलेमपुर गांव निवासी राधेश्याम की 16 वर्षीय पुत्री रचना देवी व गांव निवासी राम प्रताप की 15 वर्षीय पुत्री सीमा देवी दोनों बाइक चलाना सीख रही थी।

तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों किशोरया घायल हो गई परिजनो को जानकारी हुई तो घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सीमा देवी को घर जाने की सलाह देते हुए। रचना देवी को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By