उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पश्चिम बाईपास पर रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी शिव बालक का 65 वर्षीय पुत्र राम भजन कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पश्चिम बाईपास पर रोड पार कर रहा था। तभी रोड से निकले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share