उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यापुर दलाखेड़ा गाँव के समीप अचानक आई आंधी से बचने के लिए पास स्थित महुवे के पेड़ के नीचे चार युवक खड़े थे। तभी महुवे का पेड़ गिर गया और नीचे खड़े युवक उसी के नीचे दब गए जिसमें एक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुनीर ग्राम पंचायत मजरे दलाखेड़ा गाँव निवासी भोला यादव का 23 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार यादव गांव निवासी रामरतन का 21 वर्षीय पुत्र विमल व राम गोपाल का 19 वर्षीय पुत्र राजन और 22 वर्षीय आशु चारों नव युवक अचानक चली तेज हवा के चलने कारण खेतो में कटी पड़ी गेहूं की लाक बांधने गए थे। तभी हवा तेज हो गई तो चारों नव युवक सरकारी समीप में ट्यूबवेल के पास खड़े हो गए। तभी वहाँ पुराना महुआ के पेड़ गिर जाने से चारों युवक उसी पेड़ के नीचे बनी कोठरी में दब गए। जिससे सुधीर कुमार यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं विमल कुमार, राजन, गंभीर रूप से घायल हो गये। हालत गम्भीर होने पर उनको कानपुर के हैलट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुधीर की शादी 2019 में खरगपुर थाना हुसैनगंज क्षेत्र में हुई थी। पत्नी संगीता यादव का एक पुत्र यश उम्र 5 वर्ष है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक सुधीर के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी हैं। घर में केवल संगीता एवं उनका विकलांग जेठ ही बचा है। इस मामले की सूचना पर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार कानपुर में चल रहा है। एक युवक आशु को हल्की चोटे आई है तहरीर मिलने पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। मौके पर लेखपाल और कानूनगो सहित राजस्व कर्मचारी द्वारा कानूनी कार्यवाई की जा रहीं हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By