उत्तर प्रदेश फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पति की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर मौजूद फायरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बता दें कि मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर सेमौरी गांव का है। जहां बुधवार की सुबह गांव के ही रहने वाले ब्रजेश कुमार चौहान की 25 वर्षीय पत्नी पूनम का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। जब इसकी जानकारी आस पास के लोगों को हुई तो लखनऊ में काम कर रहे पति ब्रजेश कुमार को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ब्रजेश अपने बहनोई के साथ लखनऊ से अपने घर के लिए रवाना हुआ और लगभग सुबह 6 बजे अपने घर पहुंचकर अपनी पत्नी का शव फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए। आनन फानन पति ब्रजेश ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक तेज़ बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालाकि जिस कमरे में महिला का शव फंदे से लटक रहा था उस कमरे की कुंडी अंदर से लगी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर से कुंडी को तोड़ा गया। उसके बाद महिला का फंदे से लटकते हुए शव को उतारा गया। वहीं पुलिस ने पति ब्रजेश व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी तेज़ बहादुर सिंह ने बताया कि सूचन मिली कि थाना क्षेत्र के जगजीवन पर सेमौरी गांव में एक विवाहिता महिला का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटक रहा है। सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। चार वर्ष पूर्व मृतिका की शादी हुई थी। मृतिका ने जगजीवनपुर सेमौरी गांव निवासी शिव लाखन के पुत्र ब्रजेश से लगभग चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। वह बिहार की रहने वाली थी शादी के बाद वह ब्रजेश कुमार के घर आकर रह रही थी। शादी के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी मृतिका के कोई भी संतान नहीं हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share