G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लिलरा गाँव मे देर शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र लिलरा गांव निवासी केशन पाल की 23 वर्षीय पत्नी कविता देवी ने मंगलवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर उस वक्त फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया जब घर के सभी लोग अपने-अपने कामो में व्यस्त थे। परिजनो की नजर जैसे ही कमरे में फांसी पर लटकी कविता पर पडी तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share