उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कस्बे में मां पीतांबरा देवी के प्रकट उत्सव के मौके पर पूजा अर्चना और आरती की गई जिसमें मां देवी से देश से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की प्रार्थना भी की गई।इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उन्हें प्रसाद पाया और धन्य हुए। जानकारी के अनुसार मुगल रोड नगर पालिका भवन के बगल में स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरुवार को दिन में करीब 2 बजे से मां पीतांबरा देवी का प्रकट उत्सव मनाया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आशीष साहू ने बताया कि मां पीतांबरा देवी का प्रकट उत्सव मनाया गया है जिसमें पूजा अर्चना कर भंडारा किया गया। इस मौके पर हम लोगों ने मां पीतांबरा देवी से आतंकवाद को देश से जड़ से समाप्त करने की प्रार्थना की है। ताकि पहलगाम जैसी घटनाएं देश में ना हो जिसमें निर्दोष लोगों की जान चली गई है। मां पीतांबरा देवी प्रकट उत्सव कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल भिन्न की प्रभारी मंजू शुक्ला भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बऊआ के अलावा श्याम जी ओमर आशीष साहू राहुल गुप्ता दुर्गेश हर्षित गुप्ता आलोक साहू राजू गुप्ता देवानंद ओम जी हिंदू सौरभ बाजपेई हरि कृष्ण ओमर सत्य प्रकाश साहू आशुतोष निहाल निलेश मोना ओमर अनूप गुप्ता रिंकू तिवारी प्रदीप गुप्ता सुनील तिवारी अवधेश मोदी तथा निक्की सहित तमाम लोग मौजूद है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By