उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सेनीपुर स्थित पटेल सेवा धर्म इण्टर कालेज में शुक्रवार की दोपहर डिप्टेरिया टीटी का इन्जेक्शन लगते ही चार छात्राए बेहोश हो गयी। जिन्हे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पटेल सेवा धर्म इण्टर कालेज में एएनएम नीलम पटेल द्वारा हाई स्कूल छात्राओं को डिप्टेरिया टीटी का इन्जेक्शन लगा रही थी। तभी कुछ देर बाद साफिया पुत्र अहमद रजा 17, अनामिका पुत्री रामराज मौर्या निवासी सेमरहटा रामप्यारी पुत्री सुखराज 17 अलीना पुत्री सरफराज 16 को अचनाक चक्कर आने के साथ-साथ शरीर में उलझन पैदा हो गयी और एक के बाद एक चारो छात्राए बेहोश हो गयी। ऐसा होते ही देख कालेज में हडकम मच गया। तभी सूचना पर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने छात्राओ को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने सभी छात्राओं की हालत में सुधार बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share